Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mock Drill : क्या भारत-पाकिस्तान के बीच होगा महायुद्ध ? PAK सीमा से सटे इन 4 राज्यों में कल होगी मॉक ड्रिल 

May 28, 2025

Mock Drill : क्या भारत-पाकिस्तान के बीच होगा महायुद्ध ? PAK सीमा से सटे इन 4 राज्यों में कल होगी मॉक ड्रिल 

नेशनल डेस्क : ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर से कल यानी गुरुवार को भारत के चार राज्यों गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में कल शाम मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। यह ड्रिल सीमा सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया के लिए तैयारियों को परखने के उद्देश्य से की जा रही है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

क्या है मॉक ड्रिल का उद्देश्य?

यह मॉक ड्रिल विशेष रूप से पाकिस्तान से सटे इन राज्यों में सुरक्षा बलों की तत्काल प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF), राज्य पुलिस, और आपातकालीन सेवाएं शामिल होंगी, जो किसी संभावित सैन्य हमले या अन्य आपातकालीन स्थिति में अपनी तत्परता का मूल्यांकन करेंगी। बता दें कि इससे पहले भी सरकार ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच 7 मई को देश के 244 जिलों को माॅक ड्रिल कराने का ऐलान किया था। इससे एक दिन पहले 6 मई की रात को ही भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की थी।

मॉक ड्रिल के दौरान क्या होगा?

-सुरक्षा बलों की तत्परता की जांच: सुरक्षा बलों द्वारा सीमावर्ती इलाकों में किसी अप्रत्याशित खतरे के प्रति प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।

-आपातकालीन प्रबंधन: आपातकालीन सेवाओं, जैसे कि अस्पताल, एंबुलेंस, और सैन्य सहायता, की तत्परता का मूल्यांकन किया जाएगा।

-सीमा सुरक्षा और निगरानी: सीमा पार से किसी भी अवैध गतिविधि या घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को परखा जाएगा।

क्यों महत्वपूर्ण है यह मॉक ड्रिल ?

पाकिस्तान से सटे इन राज्यों में सुरक्षा की स्थिति हमेशा संवेदनशील रही है। ऐसे में मॉक ड्रिल इन राज्यों में सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया की क्षमता और उनके समन्वय की जांच करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह ड्रिल सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के तंत्र को और भी मजबूत करेगी और किसी भी संकट के समय त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को तैयार करेगी। यह मॉक ड्रिल उन राज्यों में सुरक्षा तंत्र की क्षमता का परीक्षण करेगी, जो पाकिस्तानी सीमा से सटे हुए हैं। यह ड्रिल किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से है, ताकि भविष्य में सुरक्षा परिदृश्यों का सामना बेहतर तरीके से किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें