Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नववर्ष की पार्टी कर रहे युवक को पडोसी ने दूसरी मंजिल से फेंका, टांग-कंधे की हड्डी टूटी

January 2, 2023

नववर्ष की पार्टी कर रहे युवक को पडोसी ने दूसरी मंजिल से फेंका, टांग-कंधे की हड्डी टूटी

जालंधर: नववर्ष के अवसर पर गाने लगाकर पार्टी कर रहे युवक को पड़ोसियों ने घर की दूसरी मंजिल से फेंक दिया। यह मामला जालंधर के लम्मा पिंड का है, जहां पड़ोसियों ने रंजिश के चलते नए साल पर अपने दोस्त और परिजनों के साथ पार्टी कर रहे युवक को छत से धक्का दे दिया। इस घटना में उसकी टांग और कंधे की हड्डी टूट गई।

पीड़ित अमनदीप उर्फ प्रीत ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने ऐसा रंजिश में किया है। उनका पहले भी पड़ोसियों के साथ केस चल रहा है। पीड़ित के भाई ने कहा कि पड़ोसियों ने उसे पहले बहाने से बुलाया और फिर छत से नीचे धक्का दे दिया। उन्हें भी तब पता चला जब वह नीचे गिरा। इसके बाद तुरंत वह प्रीत को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे हैं।

 

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें