Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025 में RCB का नया कप्तान बना ये प्लेयर… अभी तक खेले है सिर्फ 27 IPL मैच

February 13, 2025

IPL 2025 में RCB का नया कप्तान बना ये प्लेयर… अभी तक खेले है सिर्फ 27 IPL मैच

नेशनल डेस्क :  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 2025 सीजन मार्च महीने के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है। सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ टीमों ने पहले ही अपने कप्तान घोषित कर दिए हैं, जबकि कुछ ने नए कप्तान का ऐलान किया है। अब इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) भी शामिल हो गई है। आरसीबी ने 13 फरवरी को बेंगलुरु में हुए एक इवेंट में आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान किया है। इस सीजन में आरसीबी की कप्तानी 31 वर्षीय बल्लेबाज रजत पाटीदार करेंगे। आइए जानते है इस खबर को विस्तरा से…

रजत पाटीदार का IPL करियर

आपको बता दें कि रजत पाटीदार ने अब तक आईपीएल में 27 मैच खेले हैं। इन 27 मैचों में उन्होंने 24 पारियों में बल्लेबाजी की और 34.74 के औसत से कुल 799 रन बनाए। इसमें उनके बल्ले से 7 अर्धशतक और 1 शतक भी निकला है। रजत पाटीदार के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आरसीबी ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अब उनके कंधों पर आरसीबी को पहली बार आईपीएल खिताब दिलाने की जिम्मेदारी होगी। बता दें कि उन्होंने अभी तक 27 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 799 रन बनाए है।

RCB का IPL खिताब जीतने का सपना

आरसीबी की टीम आईपीएल के 17 सीज़न में कभी भी खिताब नहीं जीत सकी है। हालांकि, टीम में हमेशा से ही शानदार खिलाड़ी रहे हैं, फिर भी वो किसी एक सीजन में भी खिताब नहीं जीत पाई। आरसीबी ने 3 बार फाइनल तक का सफर तय किया है, लेकिन हर बार हार का सामना किया है। पिछले तीन सीज़न में टीम की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस के पास थी, लेकिन उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया गया। इसके बाद वह आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी के स्क्वाड का हिस्सा भी नहीं हैं।

IPL 2025 में RCB की टीम में होंगे कई बदलाव

आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम काफी बदल चुकी होगी। इस बार टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल होंगे। आरसीबी ने लियम लिविंगस्टन, टिम डेविड, लुंगी एनगिडी और भुवनेश्वर कुमार को अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल में आरसीबी की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है, और टीम को इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

RCB का IPL 2025 स्क्वाड

आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए अपने स्क्वाड में कुछ बड़े नाम शामिल किए हैं। टीम का पूरा स्क्वाड इस प्रकार है:

  • विराट कोहली
  • भुवनेश्वर कुमार
  • क्रुणाल पांड्या
  • रजत पाटीदार (कप्तान)
  • यश दयाल
  • लियम लिविंगस्टन
  • फिल सॉल्ट
  • जितेश शर्मा
  • जोश हेजलवुड
  • रसिक डार
  • स्वप्निल सिंह
  • टिम डेविड
  • मनोज भंडागे
  • जैकब बेथेल
  • देवदत्त पडिक्कल
  • स्वास्तिक चिकारा
  • लुंगी एनगिडी
  • अभिनंदन सिंह
  • मोहित राठी
  • रोमारियो शेफर्ड
  • सुयश शर्मा

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रजत पाटीदार की कप्तानी में नई शुरुआत होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार आरसीबी की टीम कुछ खास कर दिखाएगी और पहली बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर सकती है। टीम के नए खिलाड़ियों और कप्तान के साथ, आरसीबी के फैंस को इस सीजन से बहुत उम्मीदें हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें