Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज से गाड़ियों की फिटनैस टैस्ट का नया सिस्टम, MVI की मनमानी पर ब्रेक

February 8, 2023

आज से गाड़ियों की फिटनैस टैस्ट का नया सिस्टम, MVI की मनमानी पर ब्रेक

लुधियाना: पंजाब सरकार ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट में भ्रष्टाचार का एक और रास्ता बंद कर दिया। गाड़ियों के फिटनैस टैस्ट में होने वाली धांधली पर बुधवार से पूरी तरह रोक लग जाएगी और वही वाहन फिटनैस में पास हो सकेंगे, जिनकी कंडीशन अच्छी होगी। यही नहीं मोटर व्हीकल इंस्पैक्टर (एमवीआई) अब बिना गाड़ी लाए या फिर कहीं भी बैठकर खाली कागजों में गाड़ी की फिटनैस को पास नहीं कर सकेंगे। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट ने गाड़ियों के फिटनैस टैस्ट के लिए टैब सिस्टम लागू कर दिया। यह टैब सिर्फ फिटनैस टैस्ट लोकेशन पर ही काम करेगा। टैस्ट लोकेशन के 500 मीटर दायरे के बाहर यह टैब काम ही नहीं करेगा। यही नहीं एमवीआई को फिटनैस टैस्ट लेते वक्त टैब में इंस्टाल सॉफ्टवेयर के जरिए वाहन की छह अपलोड करनी होंगी।

दो से तीन मिनट में हो जाएगा फिटनैस टैस्ट
टैब से फिटनैस के लिए प्रति वाहन दो से तीन मिनट का वक्त लगेगा। एमवीआई जैसे ही वाहनों की फोटो सॉμटवेयर में अपलोड करेगा, वैसे ही सॉμटवेयर बता देगा कि वाहन का फिटनैस टैस्ट फेल है या पास। यही नहीं इसकी रिपोर्ट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट के पोर्टल पर भी साथ के साथ अपलोड हो जाएगी। उसके बाद उसमें फेरबदल नहीं किया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें