Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल: भदौड़ी में एक घर से संदिग्ध हालत में व्यक्ति का शव बरामद

May 2, 2024

हिमाचल: भदौड़ी में एक घर से संदिग्ध हालत में व्यक्ति का शव बरामद

हिमाचल: हरोली के तहत भदौड़ी में एक घर से संदिग्ध हालत में व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान रविंद्र राणा पुत्र अच्छर सिंह गांव भदोड़ी के रूप हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का आदि था। कुछ ग्रामीण भदोड़ी गांव के वार्ड-5 के मोहल्ला से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक घर से बदबू आनी शुरू हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी सुनील सांख्यान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पाया कि रविंद्र राणा मृत अवस्था में जमीन पर गिरा हुआ था और शरीर से बदबू आ रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन चंडीगढ़ से गांव पहुंचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें