नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। बीजेपी नेता नितिन नवीन ने निर्विरोध चुनाव जीतकर पार्टी की कमान संभाल ली है। इसके साथ ही नितिन नवीन औपचारिक रूप से बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के दिन नितिन नवीन ने सुबह सबसे पहले दिल्ली के कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पदभार ग्रहण किया।
पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे।
देखें लाइव….
लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते एक डेढ़ वर्षों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल जी की 100वीं जन्म जयंती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष, ऐसे महापर्व हम मनाते रहे हैं। ये वे प्रेरणाएं हैं, जो देश के लिए जीने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती हैं। हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और जनसेवा-राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है।
सभी पूर्व अध्यक्षों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं
केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए की सरकार बनी। मैं भाजपा के सभी पूर्व अध्यक्षों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। आप जानते हैं आज भाजपा का जितना फोकस संगठन के विस्तार पर है, उतनी ही बड़ी प्राथमिकता कार्यकर्ता के निर्माण की भी है।
मेरे लिए ये गर्व की बात है कि मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरे लिए ये गर्व की बात है कि मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं। नितिन नबीन जी, मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और वह मेरे बॉस हैं। नितिन नबीन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं। उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना नहीं है, उन्हें एनडीए के साथियों के साथ भी सामंजस्य बनाना है। नितिन जी ने जब जो जिम्मेदारी मिली, तब उन्होंने अपने आप को साबित किया। इस साल जनसंघ की स्थापना के 75 साल पूरे हो रहे हैं। जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जो भी बलिदान दिए है, उनको मैं नमन करता हूं।
बोले पीएम मोदी, भाजपा ने दिल्ली को दिल से भी जोड़ा
पीएम मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तर भारत की उपेक्षा की। भाजपा ने उत्तर भारत को दिल से जोड़ा और दिल्ली से भी।
कांग्रेस अपने इस घंघोर पतन की समीक्षा नहीं करती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…कांग्रेस अपने इस घंघोर पतन की समीक्षा नहीं करती क्योंकि अगर समीक्षा करेंगे तो फिर उसी परिवार पर सवाल उठेंगे जिसने कांग्रेस पर कब्ज़ा कर रखा है इसलिए ये बहाने ढूंढते रहते हैं। दूसरी तरफ भाजपा है, हम हार और जीत के बाद समीक्षा करते हैं। मैं फिर महाराष्ट्र चुनाव नतीजों का उदाहरण दूंगा, महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में जीतने के बाद हम जश्न में नहीं डूबे, उसी दिन से हमारे महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं ने आने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक शुरू कर दी थी…”
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…कांग्रेस अपने इस घंघोर पतन की समीक्षा नहीं करती क्योंकि अगर समीक्षा करेंगे तो फिर उसी परिवार पर सवाल उठेंगे जिसने कांग्रेस पर कब्ज़ा कर रखा है इसलिए ये बहाने ढूंढते रहते हैं। दूसरी तरफ भाजपा है, हम हार और जीत के बाद समीक्षा… pic.twitter.com/24n9faehDk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2026
नितिन नबीन बोलेः जब 370 की समाप्ति हुई तो कश्मीर की फिज़ा बदली है
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, “…भाजपा के कार्यकर्ता कुछ नारों को जनसंघ के समय से गढ़ते थे- ‘राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे,’ ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है’, ‘एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेगा।’ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वह समय देखा जब अयोध्या में राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। जम्मू-कश्मीर की जनता ने धारा 370 से मुक्ति का दौर देखा… जब हम श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा लहराते देखते हैं तो गर्व की अनुभूति होती है। हमने वह दौर भी देखा है जब पाकिस्तान के झंडे लहरा रहे थे और दिल्ली की सरकार मौन बैठी थी… जब 370 की समाप्ति हुई तो कश्मीर की फिज़ा बदली है…”
#WATCH | दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, “…भाजपा के कार्यकर्ता कुछ नारों को जनसंघ के समय से गढ़ते थे- ‘राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे,’ ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है’, ‘एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेगा।’ भाजपा के… pic.twitter.com/w91RSAqHis
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2026
बीजेपी मुख्यालय में जुटे दिग्गज नेता
नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। नितिन नवीन की ताजपोशी समारोह में केंद्र सरकार और कई राज्यों के बड़े नेता शामिल हुए।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद
बीजेपी मुख्यालय पर मौजूद प्रमुख नेताओं में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
भी शामिल रहे।
मंच पर पीएम मोदी के साथ दिखे वरिष्ठ नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नितिन नवीन के साथ मंच पर पहुंचे। मंच पर जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।
#WATCH | Delhi: Outgoing BJP national president and Union Minister JP Nadda addresses party leaders and workers at the party headquarters in Delhi
He says, “You (Nitin Nabin) have taken on the responsibility as the 12th National President of such a great party. Many… pic.twitter.com/Nb9OyyKWJd
— ANI (@ANI) January 20, 2026
जेपी नड्डा ने दी शुभकामनाएं
बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आप नितिन नवीन अब बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। मेरी ओर से आपको ढेरों शुभकामनाएं।”
पीएम मोदी ने किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में नितिन नवीन को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने उनके गले में फूलों की माला पहनाकर उनका अभिवादन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...