
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनटीपीसी के लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के प्रथम-चरण (2 x 800 मेगावाट) को समर्पित करेंगे और एनटीपीसी के लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के द्वितीय-चरण (2 x 800 मेगावाट) की आधारशिला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रखेंगे। स्टेशन के स्टेज-I का निर्माण लगभग 15,800 करोड़ रुपये के निवेश से किया गया है।
इस परियोजना के स्टेज-2 का निर्माण स्टेज-1 की उपलब्ध भूमि पर ही 15,530 करोड़ रुपए के निवेश से किया जाएगा। इस पिट-हेड पावर स्टेशन/परियोजना के लिए कोयले की आपूर्ति एनटीपीसी के तलाईपल्ली कोयला ब्लॉक से मैरी-गो-राउंड (एमजीआर) प्रणाली के माध्यम से की जाएगी, जिससे देश को कम लागत वाली बिजली की आपूर्ति 24 घंटे सुनिश्चित होगी।