Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने Odisha के पूर्व मुख्यमंत्री Biju Patnaik की जयंती पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

March 5, 2024

PM Modi ने Odisha के पूर्व मुख्यमंत्री Biju Patnaik की जयंती पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए उनका योगदान और विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। दशकों तक कांग्रेस-विरोधी गठबंधनों के अहम सदस्य रहे स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रमुख क्षेत्रीय क्षत्रप बीजू पटनायक दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वह केंद्रीय मंत्री भी रहे। उनके बेटे नवीन पटनायक ने 1997 में अपने पिता के निधन के बाद बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की थी और वह वर्ष 2000 से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कि मैं महान बीजू पटनायक जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और अदम्य भावना पीढ़ियाें को प्रेरित करती रहेगी। हमारे राष्ट्र के लिए उनका योगदान और विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस विशेष दिन वह ओडिशा के लोगों के बीच रहकर विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने को उत्सुक हैं।

पीएम मोदी ओडिशा के एक दिन के दौरे पर आज दोपहर बाद भुवनेश्वर पहुंचेंगे। वहां से वह जाजपुर जिले के चांदीखोल में 19,600 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह चांदीखोल के बेनापुर में भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें