Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

PPCC अध्यक्ष राजा वड़िंग की गुरपतवंत पन्नू को चुनौती, उसको जूतों का हार पहनाने वाले को दूंगा 1 लाख डॉलर ईनाम

January 4, 2023

PPCC अध्यक्ष राजा वड़िंग की गुरपतवंत पन्नू को चुनौती, उसको जूतों का हार पहनाने वाले को दूंगा 1 लाख डॉलर ईनाम

खन्ना: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई पन्नू के गले में जूतों का हार डालेगा तो उसे वह अपनी ओर से एक लाख डॉलर का ईनाम देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने यह घोषणा पन्नू की राहुल गांधी की पंजाब यात्रा को रोकने की धमकी के जवाब में की।

मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने खन्ना पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि भारत जोडो यात्रा 11 जनवरी को खन्ना पहुंचेगी और यहां एक रात का ठहराव होगा। राजा वड़िंग ने बताया कि यह यात्रा 10 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी। यात्रा 10 को फतेहगढ़ साहिब और 11 को खन्ना पहुंचेगी।

विजिलैंस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिए जाने के मामले पर राजा वड़िंग ने कहा कि सांसद रवनीत बिट्टू सही कह रहे हैं। जरूरत पड़ी तो विजिलैंस के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा और अपने हक की लड़ाई लडने से वह पीछे नहीं हटेंगे। एसवाईएल के मुद्दे पर चार जनवरी को मुख्यमंत्रियों को केंद्र सरकार द्वारा बुलाए जाने के मुद्दे पर राजा वड़िंग ने कहा कि वह भविष्यवाणी करते हैं कि केंद्र हरियाणा को पानी देने की वकालत करेगा। लेकिन कांग्रेस अपना खून बहा देगी और पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देगी।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें