Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Budget Session 2024 : पहली बार पंजाब का बजट 2 लाख करोड़ से अधिक, पढ़ें बजट की हर अपडेट

March 5, 2024

Punjab Budget Session 2024 : पहली बार पंजाब का बजट 2 लाख करोड़ से अधिक, पढ़ें बजट की हर अपडेट

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने आज साल 2024-25 के लिए यह बजट 2 लाख 4 हजार 918 करोड़ रुपए का बजट पेश कर किया हैं। ये पहली बार हैं, जब पंजाब का बजट 2 लाख करोड़ से ज्यादा हैं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा यह बजट पेश किया हैं। चीमा ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप (आम आदमी पार्टी) सरकार ने दो वर्षों में 40,000 से अधिक नौकरियां दी हैं। इस बजट में हर वर्ग काे कुछ ना कुछ मिला हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट इस प्रकार हैं-

-‘पंजाब के टैक्स में 13 फीसदी बढ़ोतरी हुई।’

-कृषि क्षेत्र के लिए 13,784 करोड़।

-गन्ना किसानों के लिए 390 करोड़ रुपए आरक्षित और गन्ना किसानों को 467 करोड़ का भुगतान।

-‘फसल विविधीकरण के लिए 575 करोड़ रुपए’।

-किसानों को मुफ्त बिजली मिलती रहेगी, इसके लिए 9.30 करोड़ रुपए का बजट आरक्षित किया गया हैं।

-मिट्टी और जल संरक्षण के लिए 194 करोड़ रुपए।

पंजाब सरकार के बजट में मेडिकल शिक्षा और रिसर्च के लिए 11 हजार 33 करोड़ रुपए का प्रस्ताव

-अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट और फाजिल्का में टर्शरी कैंसर सेंटर के लिए 114 करोड़ और 45 करोड़।

-गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी होशियारपुर में ‘सीएम योगशाला’ की स्थापना।

-पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलिअरी साइंसेज मोहाली 18 करोड़ में पूरा हुआ।

-110 करोड़ रुपए से सरकारी मेडिकल कॉलेज, पटियाला का अपग्रेडेशन।

-मस्तुआना साहिब संगरूर, कपूरथला, मालेरकोटला और होशियारपुर मेडिकल कॉलेज का काम शुरू।

-सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज पटियाला के गर्ल्स हॉस्टल के विकास का प्रावधान

-विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को सहायता प्रदान करने के लिए 1425 करोड़।

-पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के लिए 40 करोड़ रुपए।

-पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में हॉस्टल निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपए।

पंजाब सरकार के बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 16,987 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

-स्कूल ऑफ एमिनेंस के लिए 100 करोड़।

-100 सरकारी स्कूलों को ‘स्कूल ऑफ ब्रिलियंस’ में बदलने के लिए 10 करोड़।

-स्कूल ऑफ एप्लाइड लर्निंग के लिए 10 करोड़।

-प्राइमरी स्कूलों को ‘खुशियों का स्कूल’ बनाने के लिए 10 करोड़ रुपए।

-मिशन एबल के लिए 10 करोड़।

-समग्र शिक्षा अभियान के लिए 1,593 करोड़।

-16.35 लाख छात्रों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के लिए 467 करोड़।

-मुफ्त किताबें, स्कूलों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 140 करोड़।

-बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण और सौर पैनलों की स्थापना के लिए 160 करोड़ रुपए।

-सरकारी स्कूलों के रखरखाव के लिए वित्तीय सहायता 82 करोड़।

-प्री-प्राइमरी कक्षा के छात्रों को वर्दी उपलब्ध कराने के लिए 35 करोड़।

पंजाब युवा उद्यमिता कार्यक्रम के लिए 15 करोड़ रुपए

-रूस अभियान के लिए 80 करोड़, बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 10 करोड़।

-मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति के लिए 6 करोड़, सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए 5 करोड़।

-वन संरक्षण प्रयासों को समर्थन देने के लिए 263 करोड़ रुपए का प्रावधान ।

खेल एवं युवा सेवाएं

-खेल और युवा सेवाओं के लिए 272 करोड़ का बजट।

-पंजाब राज्य के सभी जिलों में 6 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के 60,000 खिलाड़ियों के लिए 1000 खेल नर्सरियां स्थापित करने का प्रस्ताव। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 50 करोड़ रुपए का प्रारंभिक परिव्यय प्रस्तावित है।

-खेल विज्ञान, खेल प्रौद्योगिकी, खेल प्रबंधन, कोचिंग आदि के क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब खेल विश्वविद्यालय के लिए 34 करोड़ रुपए अलग रखने का प्रस्ताव।

पंजाब सरकार के बजट में पर्यटन और सांस्कृतिक के लिए 166 करोड़ रुपए

-पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के लिए 166 करोड़ रुपए।

-स्मारकों के निर्माण, रखरखाव और संरक्षण के लिए 30 करोड़ रुपए।

-राज्य के पर्यटन की ब्रांडिंग के लिए 30 करोड़ रुपए।

-रणजीत सागर बांध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास।

पंजाब सरकार के बजट में आधारभूत संरचना के लिए

-PMGSY-III के लिए 600 करोड़ रुपए आवंटित।

-सड़कों और पुलों के लिए 2,695 करोड़ रुपए।

-श्री आनंदपुर साहिब में पुलों के लिए 30 करोड़ रुपए।

ग्रामीण विकास के लिए पंजाब सरकार के बजट में

-ग्रामीण विकास के लिए 3,154 करोड़ रुपए।

-मनरेगा में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 655 करोड़ रुपए।

-राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान: 20 करोड़ रुपए।

-पीएमकेएसवाई: 20 करोड़ रुपए, एनआरएलएम के तहत 120 करोड़ रुपए।

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में BJP की जीत का दावा, अमित शाह बोले- हर वोट बदलाव की नींव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें