Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब पुलिस ने एक ड्रग को किया गिरफ्तार, 3.105kg हेरोइन और अवैध हथियार किए बरामद

April 16, 2025

पंजाब पुलिस ने एक ड्रग को किया गिरफ्तार, 3.105kg हेरोइन और अवैध हथियार किए बरामद

पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार के निर्देशानुसार पुलिस राज्य को नशों को जड़ से खत्म करने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रही है। वहीं, आज एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स बॉर्डर रेंज, अमृतसर ने ड्रग तस्कर पर एक्शन लिया है। बता दें कि, अमृतसर पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को 3.105 किलोग्राम हेरोइन, दो देसी पिस्तौल (.32 बोर), 25 कारतूस (.32 बोर), 12 कारतूस (12 बोर), 2 मैगजीन और एक डिजिटल स्केल सहित गिरफ्तार किया है।

इसकी जानकारी देते हुए पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर जानकारी दी है।

आरोपी की पहचान तरनतारन के कोटली सुर सिंह गांव के जोबनजीत सिंह उर्फ ​​जोबन के रूप में हुई है। जिसके बारे में जांच से पता चला है कि जोबनजीत सिंह को सीमा पार से हेरोइन की खेप मिली थी और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। पीएस,एएनटीएफ, एसएएस नगर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Prices: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरे, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें