Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Holiday News: राज्य के इस जिले में कल छुट्टी का हुआ ऐलान, आदेश जारी

May 28, 2025

Holiday News: राज्य के इस जिले में कल छुट्टी का हुआ ऐलान, आदेश जारी

Punjab Holiday News: लुधियाना:  पंजाब के लुधियाना जिले के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए प्रशासन ने जिले में वेतन सहित अवकाश घोषित कर दिया है। यह फैसला मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने और वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

-इस संबंध में जारी आदेशों के अनुसार

यह अवकाश सभी औद्योगिक इकाइयों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और अन्य संगठनों में कार्यरत कर्मचारियों पर लागू होगा। खास बात यह है कि इस अवकाश का लाभ उन कर्मचारियों को भी मिलेगा जो शिफ्टों में कार्य करते हैं या हलके से बाहर कार्यरत हैं, लेकिन उनका नाम लुधियाना पश्चिम के मतदाता सूची में दर्ज है।

-मतदान करने के लिए दी गई छुट्टी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश सिर्फ मतदान करने के लिए दिया गया है और इसे वेतन कटौती का कारण नहीं बनाया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर मतदाता, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से आता हो या किसी भी संस्था में कार्यरत हो, लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की यह पहल एक सकारात्मक संकेत है, जो मतदाता जागरूकता और भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

-मतदाताओं से अपील

प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में योगदान दें। यह अवकाश एक अवसर है, जिम्मेदारी से निभाएं। इस कदम से उम्मीद की जा रही है कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें