Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ को Raja Warring की चुनौती, ‘हिम्मत है तो चुनाव लड़ो, मैं तुम्हारे खिलाफ लड़ूंगा’

December 22, 2022

कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ को Raja Warring की चुनौती, ‘हिम्मत है तो चुनाव लड़ो, मैं तुम्हारे खिलाफ लड़ूंगा’

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग नवनियुक्त शहरी अध्यक्ष राजन गर्ग और ग्रामीण अध्यक्ष खुशबाज सिंह जटाना के राज्याभिषेक के लिए विशेष रूप से बठिंडा पहुंचे। जहां उन्होंने विरोधियों की आलोचना की वहीं उन्होंने कांग्रेस अलविदा कह अन्य पार्टियों में शामिल हुए दिग्गज नेता का नाम लेते हुए निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपकर भाजपा में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ चुनाव लड़ कर देखें, मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा।

राजा वड़िंग ने कहा कि वे हर धर्म का सम्मान करते हैं लेकिन वे खालिस्तान का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से शुरू हुआ राहुल गांधी का चुनावी अभियान पंजाब में प्रवेश करने जा रहा है, जिसका कांग्रेस जोरदार स्वागत करेगी। केंद्र सरकार कोरोना के बहाने भारत जोड़ो यात्रा को रोकना चाहती है क्योंकि उसे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले लोगों का डर है। पंजाब में अभी कोरोना का कोई डर नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें