Indian Premier League 2025 : आज आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस ने कहा कि उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, आरसीबी ने भी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों ही टीमें अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही हैं। आज इनमें से किसी एक का इंतजार खत्म हो जाएगा। पंजाब और आरसीबी की टीम अब तक लीग में 36 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से 18 मैच पंजाब ने और 18 मैच आरसीबी ने जीते हैं। अहमदाबाद में एक बार दोनों का आमना-सामना हुआ है (2021 में) और उस मैच को पंजाब ने अपने नाम किया था।
हर बार की तरह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के खिताबी मैच से पहले समापन समारोह का आयोजन किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से अधिक लोग मौजूद हैं। इस बार का समापन समारोह भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित हुआ। बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया था। इसके बाद डांस और मशहूर गायक शंकर महादेवन ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। समापन समारोह की शुरुआत ‘केसरी रंग’ गाने के साथ हुई।
18 साल का इंतजार खत्म हो गया, आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए। आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही थी। फिल सॉल्ट नौ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल के साथ पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन मयंक भी बड़े शॉट के चक्कर में आउट हो गए। मयंक ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। बेंगलुरु की और से स्टार प्लेयर किंग कोहली ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली। टीम के लिए सॉल्ट 16, विराट कोहली 43, मयंक अग्रवाल 24, रजत पाटीदार 26, लिविंगस्टोन 25, जितेश 24, शेफर्ड 17, क्रुणाल पांड्या 04, भुवनेश्वर 01 रन बनाकर आउट हुए। यश दयाल 01* रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से अर्शदीप और जेमीसन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, अजमतुल्ला ओमरजई, विजयकुमार विषाक और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।
(इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट : रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह, सुयश शर्मा।)
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, काइल जेमीसन, विजयकुमार विषाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
(इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट : प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़।)
मेष: दिन शुभ रहेगा...