Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

थर्मल प्लांट घनौली के मार्ग को दुरुस्त करने के लिए सभी पक्षों की जल्द उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी: Harbhajan Singh ETO

March 24, 2025

थर्मल प्लांट घनौली के मार्ग को दुरुस्त करने के लिए सभी पक्षों की जल्द उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी: Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने एक ध्यानाकषर्ण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट घनौली के लिए पहुँच मार्ग को दुरुस्त करने के लिए सभी पक्षों की जल्द उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी। हलका रूपनगर से विधायक दिनेश कुमार चड्ढा द्वारा विधानसभा के सत्र के दौरान प्रस्तुत ध्यानकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट घनौली को फिल्हाल दो सड़कों के माध्यम से पहुँच की जाती है।

उन्होंने बताया कि एन.एच.-205 के बी.एम.एल. ब्रिज के पास गांव मलिकपुर से गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट तक थर्मल प्लांट द्वारा पहले ही अपनी पहुँच सड़क नहर के साथ बनाई गई है और इस सड़क का रखरखाव भी उनके द्वारा ही किया जा रहा है। इस सड़क की लंबाई लगभग 3.00 किलोमीटर और चौड़ाई 12 फुट है। थर्मल प्लांट द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही के लिए इस सड़क का उपयोग किया जाता है।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त एन.एच.-205 से चंदपुर से लोहगढ़ फीड अपटू थर्मल प्लांट वाया गुजरात अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री गांव नूहों के द्वारा पहुंचा जाता है। यह लोक निर्माण विभाग की लिंक रोड है जिसकी लंबाई 5.90 किलोमीटर और चौड़ाई 22 फुट है।

इस सड़क से गुजरात अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री और सुपर थर्मल प्लांट के भारी वाहनों के आवागमन के कारण नजदीक सटे हुये गांवों के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और अक्सर दुर्घटनाएँ होती हैं। धूल-मिट्टी के प्रदूषण के कारण सटे हुये गांवों के निवासियों द्वारा थर्मल प्लांट की पोंड ऐश वाले टिपरों की आवाजाही बंद करवा दी गई थी, जो कि अब तक बंद है। सीमेंट की ढुलाई वाली गाड़ियां इस सड़क का उपयोग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि थर्मल प्लांट के कमर्शियल वाहनों के लिए बड़े रास्ते की योजना के बारे में स्थानीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और क्षेत्र निवासियों के साथ मीटिंगें चल रही हैं।

ये भी पढ़ें- अमेरिका–ईरान शांति वार्ता क्यों फेल हुई? जानें अब आगे क्या होगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें