Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में SAD काे लगा बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए लोकसभा उम्मीदवार Hardeep Singh Buterla

May 9, 2024

चंडीगढ़ में SAD काे लगा बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए लोकसभा उम्मीदवार Hardeep Singh Buterla

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और मजबूत हाे गई हैं। अकाली दल के लोकसभा उम्मीदवार हरदीप सिंह बूटरेला आम आदमी पार्टी में शामिल हाे गए हैं। सीएम भगवंत मान ने उन्हें शामिल करवाया हैं। हरदीप बूटरेला के साथ और भी उसके साथी शामिल हुए हैं। हरदीप बूटरेला तीन बार काउंसलर और सीनियर डिप्टी मेयर भी रहे हैं।

बता दें, 2006 और 2011 में हरदीप के पिता गुरनाम सिंह और भाई मल्कियत सिंह चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षद चुने गए। हालाँकि, अपनी शर्तें पूरी करने के दौरान ही उन दोनों का निधन हो गया। इसके बाद हरदीप 2015 (भाई की मृत्यु के बाद), 2016 और 2021 में पार्षद बने। वह सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर भी बने। 2018 में हरदीप को चंडीगढ़ के शिअद प्रमुख के रूप में चुना गया था। चंडीगढ़ नगर निगम में हरदीप हमेशा बीजेपी के साथ गठबंधन में नजर आए। हालांकि, लोकसभा के लिए शिअद ने हरदीप को भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ मैदान में उतारा। हरदीप टेंट का कारोबार करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें