Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनावों के लिए BJP उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार को आने की संभावना : BS Yediyurappa

March 4, 2024

लोकसभा चुनावों के लिए BJP उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार को आने की संभावना : BS Yediyurappa

बेंगलुरुः भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को संकेत दिया कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची को बुधवार को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। भाजपा ने 2 मार्च को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। येदियुरप्पा ने कहा कि वह बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, कि ‘परसों (बुधवार को) दिल्ली में बैठक है। मैं वहां जा रहा हूं। संभवत? कर्नाटक सहित दूसरी सूची (लोकसभा उम्मीदवारों की) को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इसलिए, मैं दिल्ली जा रहा हूं। मेरा मानना है कि बुधवार को सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सूची पर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व लेगा।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उम्मीदवारों की दूसरी सूची में कर्नाटक के सभी 28 निर्वाचन क्षेत्रों (लोकसभा सीट) के लिए उम्मीदवारों के नाम होंगे, येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘संभवत? कोई देरी नहीं होगी। सभी सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।’’

कर्नाटक में कुछ नये चेहरों को टिकट दिए जाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के मन में क्या है। उन्होंने कहा, ‘‘अंतिम निर्णय दिल्ली में पार्टी के नेताओं द्वारा लिया जाएगा।’’ पार्टी के वरिष्ठ नेता ने यह भी नहीं बताया कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) को कितनी सीट दी जाएगी, लेकिन उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ एक समझौता किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें