नेशनल डेस्क: नोएडा के सेक्टर-126 स्थित एक निजी न्यूज़ चैनल के स्टूडियो में मंगलवार को बड़ा हंगामा हो गया। समाजवादी पार्टी (सपा) के कुछ कार्यकर्ताओं ने लाइव टीवी शो के दौरान मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मार दिया। यह घटना उस समय हुई जब मौलाना ने सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ एक विवादित टिप्पणी की थी।
दरअसल, टीवी डिबेट के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के पहनावे को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव एक मस्जिद में बिना सिर ढके बैठी थीं, जो इस्लामिक परंपराओं के खिलाफ है। मौलाना की यह बात सपा कार्यकर्ताओं को बेहद बुरी लगी।
इस टिप्पणी के कुछ समय बाद ही नोएडा के सपा कार्यकर्ता मोहित नागर अपने साथियों के साथ न्यूज़ स्टूडियो पहुंचे। वहां मौलाना के साथ तीखी बहस हुई और फिर उन्हें थप्पड़ मार दिया गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि दैनिक सवेरा ने नहीं की है।
Maulana Sajid rashidi got beaten by SP worker Kuldeep bhati in Gautambudhnagar🤣🤣😂😂 pic.twitter.com/0egIUFiztF
— Team Jhaat Official👊 (@TeamJhaant__) July 29, 2025
सिर्फ यही नहीं, मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में पहले से ही केस दर्ज है। यह मामला भी सपा नेता प्रवेश यादव की शिकायत पर दर्ज हुआ था। उन पर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराएं – 79, 196, 197, 299, 352, 353 – और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है।
इस पूरे मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने डिंपल यादव के खिलाफ बयान को महिला अपमान बताया और सपा पर हमला बोला। वहीं समाजवादी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह बीजेपी की साजिश है। डिंपल यादव ने भी कहा कि बीजेपी को मणिपुर जैसी गंभीर घटनाओं पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं मौलाना साजिद रशीदी ने साफ कहा है कि वह अपने बयान पर कायम हैं और उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...