Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश का सबसे महंगा Toll Plaza आज से फ्री होगा, कर्मियों ने किया ऐलान, जानें वजह

September 27, 2024

प्रदेश का सबसे महंगा Toll Plaza आज से फ्री होगा, कर्मियों ने किया ऐलान, जानें वजह

लुधियाना। पंजाब में सबसे महंगे टोल प्लाजा में शामिल लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर आज से फ्री होने जा रहा है। इस बार टोल प्लाजा को फ्री किसान जत्थेबंदियां नहीं बल्कि टोल प्लाजा कंपनी के मुलाजिम ही करने जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जो मुलाजिम किसान जत्थेबंदियों को दूसरी जगह जाकर प्रदर्शन करने की बात करते थे वह खुद ही टोल प्लाजा बंद करने की तैयारी कर चुके हैं। इसका कारण है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री करने का ऐलान किया है। अपनी मांगों के पूरा ना होने पर टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन ने ये फैसला किया है।

अनिश्चित काल के लिए होगा बंद
बता दें कि नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक हुई। इस विशेष बैठक में ये फैसला लिया गया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

ये है कर्मचारियों की मांगे
टोल प्लाजा कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पी.एफ. में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ई.एस.आई. और वैलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें