Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ के स्कूलों में हुआ गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे School

May 20, 2025

चंडीगढ़ के स्कूलों में हुआ गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे School

चंडीगढ़: पंजाब में तेज़ गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 23 मई 2025 से चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू होंगी, जो कि 1 जुलाई 2025 तक चलेंगी। इस दौरान कुल 39 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश चंडीगढ़ के सरकारी, निजी, एन-एडिड सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा।

हालांकि, छुट्टियों के दौरान स्कूलों में कुछ गतिविधियां जारी रहेंगी। शिक्षा विभाग के अनुसार, स्कूलों में प्रिंसिपल, क्लेरिकल स्टाफ और ग्रुप-डी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके अलावा, शिक्षकों की भी 2-2 की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी ताकि प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखा जा सके।

बढ़ते तापमान को देखते हुए अभिभावकों और छात्रों ने विभाग के इस फैसले का स्वागत किया है। गर्मी की इस छुट्टी के दौरान बच्चों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि वे गर्मी के मौसम से होने वाली बीमारियों से भी सुरक्षित रह सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय समय की आवश्यकता था, ताकि छात्रों की सेहत पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और वे सुरक्षित वातावरण में अपनी गर्मी की छुट्टियां बिता सकें।

ये भी पढ़ें- जालंधर में आज लगेगा 6 घंटे का Power Cut, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें