Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटकाः बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, छोड़ना पड़ा मैदान

October 19, 2023

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटकाः बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, छोड़ना पड़ा मैदान

स्पोर्ट्स डेस्कः विश्व कप के 17वें मुकाबले में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इसी बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करते वक्त चोटिल हो गए। जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। अभी उनकी चोट को मेडिकल टीम देख रही है। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि वह कितनी गंभीर है।


हार्द‍िक पांड्या की जगह कोहली ने की गेंदबाजी
हार्द‍िक पांड्या नौवां ओवर करते हुए घायल हो गए। फिर उनकी जगह व‍िराट कोहली ने गेंदबाजी करवाई हार्दिक पांड्या ने मैदान में फिजियो से उपचार भी कराया लेकिन वे ठीक से चल नहीं पा रहे थे। उनके जाने पर विराट कोहली ने उनका ओवर पूरा कराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें