नई दिल्ली: बुधवार, 23 जुलाई को कालीकट (कोझिकोड) से दोहा जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX 375) को तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान के कुछ समय बाद ही वापस कालीकट एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा। पायलट ने एटीसी को विमान में खराबी की जानकारी दी।
यह विमान सुबह करीब 9:07 बजे उड़ान भर चुका था और इसमें 188 यात्री (चालक दल सहित) सवार थे। लेकिन उड़ान के दौरान केबिन एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी आ गई। इसलिए एहतियात के तौर पर विमान को वापस कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया, जहां यह सुबह 11:12 बजे सुरक्षित उतर गया। हवाई अड्डा अधिकारियों ने साफ किया कि यह कोई आपातकालीन लैंडिंग नहीं थी। यह सिर्फ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया कदम था।
One of our flights returned to Kohzikode, Kerala after take-off due to a technical issue. We arranged an alternative aircraft on priority, provided the guests with refreshments during the delay and the flight has since departed: An Air India Express spokesperson
— ANI (@ANI) July 23, 2025
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को लौटाया गया। यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए खाना और जलपान की व्यवस्था की गई। दोपहर 1:30 बजे तक एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर दी गई, जिससे सभी यात्री दोहा के लिए रवाना हो सकें। सभी यात्रियों की सावधानीपूर्वक देखभाल की गई। हालांकि उड़ान में तकनीकी गड़बड़ी आई, लेकिन एयर इंडिया एक्सप्रेस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित रहे और वैकल्पिक व्यवस्था से उनकी यात्रा को पूरा करने की कोशिश की गई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...