Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही… परिवार से अलग होने पर तेज प्रताप ने शेयर किया भावुक पोस्ट

June 10, 2025

अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही… परिवार से अलग होने पर तेज प्रताप ने शेयर किया भावुक पोस्ट

नेशनल डेस्क : बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से हो चल रही है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दल अपने पार्टी के चुनाव प्रचार में लगे हुए है। इसी बीच बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक बार फिर से बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसके बाद से राजनीति गलियारों में हड़कंप मच गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव, जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं, हाल ही में अपने परिवार और पार्टी से निकाले गए हैं। इस घटनाक्रम के बाद, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता की तस्वीर के साथ लिखा, “अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी”। इस पोस्ट में लालू यादव हंसते हुए नजर आ रहे हैं, और तेज प्रताप यादव उनके गले से लिपटे हुए हैं।

सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति सदा…

इससे पहले, 7 जून को तेज प्रताप यादव ने अपने समर्थकों के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं और लिखा था, “सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति सदा विजय होता है”। उन्होंने यह भी कहा था कि हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए, क्योंकि सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है, लेकिन विजय हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। उन्होंने राजा हरीश चंद्र और पांडवों के उदाहरण देकर यह संदेश दिया कि सत्य के मार्ग पर चलने से ही सफलता मिलती है।

भाई तेजस्वी को संदेश

1 जून को तेज प्रताप यादव ने अर्जुन और भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर साझा की और लिखा, “मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे। कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं।” उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव को संदेश दिया कि वे हमेशा उनके साथ हैं, और उन्हें मम्मी-पापा का ख्याल रखने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि जयचंद हर जगह है, अंदर भी और बाहर भी, और हर साजिश को जल्द बेनकाब करेंगे। इन पोस्ट्स के माध्यम से तेज प्रताप यादव ने अपने परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बावजूद अपने परिवार के प्रति अपनी भावनाओं और सत्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है। उनके ये संदेश उनके संघर्ष और सत्य के मार्ग पर चलने की दृढ़ता को दर्शाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें