Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘वह लड़का मूर्ख है’, स्वामी रामभद्राचार्य से डांट खाने वाले ‘बाल संत’ Abhinav Arora का बयान आया सामने, जानें क्या बोले

October 28, 2024

‘वह लड़का मूर्ख है’, स्वामी रामभद्राचार्य से डांट खाने वाले ‘बाल संत’ Abhinav Arora का बयान आया सामने, जानें क्या बोले

नेशनल डेस्क। बाल संत के नाम से मशूहर अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य और 10 साल के आध्यात्मिक वक्त अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो वायरल है। इसमें स्वामी रामभद्राचार्य अभिनव अरोड़ा को डांटते नजर आ रहे हैं। साथ ही दावा किया जा रहा है कि जगतगुरु ने अभिनव अरोड़ा को मूर्ख भी कहा था। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक सवेरा नहीं करता है। अब अभिनव अरोड़ा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्या है पूरा मामला
वायरल वीडियो में अभिनव अरोड़ा एक धार्मिक सभा में स्वामी रामभद्राचार्य के बगल में भजन गाते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर स्वामी सामभद्राचार्य अरोड़ा से मंच से नीचे उतरने के लिए कहते है। वीडियो में स्वामी रामभद्राचार्य को यह कहते हुए सुना गया कि आप पहले नीचे जाओ। इनको कहो नीचे जाने के लिए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से अभिनव अरोड़ा सुर्खियों में बने हुए हैं।

अभिनव अरोड़ा ने कहा…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अभिनव अरोड़ा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा है। अभिनव अरोड़ा ने कहा- वायरल वीडियो के माध्यम से बात को छुपाया गया, बात कुछ और थी और बताई कुछ और गई। उन्होंने बताया- यह वीडियो आज से एक साल पुराना वृंदावन का है। डांट के बाद जगतगुरु रामभद्राचार्य ने उसके बाद मुझे अपने रूम में बुलाया था और आशीर्वाद भी दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें