Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Holkar Stadium को बम से उड़ाने की धमकी, Virat Kohli की यादगार पारी से है इस मैदान का खास रिश्ता

May 10, 2025

Holkar Stadium को बम से उड़ाने की धमकी, Virat Kohli की यादगार पारी से है इस मैदान का खास रिश्ता

Threat of bombing Holkar Stadium : भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। जहां एक ओर सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं, वहीं अब देश के भीतर भी डर फैलाने की कोशिशें की जा रही हैं। हाल ही में इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम और एक अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है।

भारत के इस स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) को एक ईमेल के जरिए यह धमकी मिली है। ईमेल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा गया है, “पाकिस्तान से पंगा मत लो।” इस मेल के बाद एमपीसीए ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की मदद से स्टेडियम की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। अब साइबर सेल इस ईमेल की तह तक जाने में जुटी है और अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, हालांकि वहां भी जांच के बाद कुछ नहीं मिला। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

विराट कोहली की यादगार पारी से जुड़ा है यह मैदान

होलकर स्टेडियम केवल एक क्रिकेट मैदान नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। खासकर विराट कोहली के फैंस के लिए यह मैदान बेहद खास है। साल 2016 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच में कोहली ने यहां दोहरा शतक (211 रन) जड़ा था। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 311 रनों से करारी शिकस्त दी थी। अब जब इस ऐतिहासिक मैदान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, तो सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता के चलते किसी भी तरह की अनहोनी टल गई है।

ये भी पढ़ें- Punjab Weather: आज इन 6 ज़िलों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी की रिपोर्ट 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें