Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

America के साउथ कैरोलिना में सामूहिक गोलीबारी…11 लोग हुए घायल, पुलिस द्वारा जांच जारी

May 26, 2025

America के साउथ कैरोलिना में सामूहिक गोलीबारी…11 लोग हुए घायल, पुलिस द्वारा जांच जारी

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य के लिटिल रिवर शहर में रविवार देर रात एक भयावह गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना की पुष्टि होरी काउंटी पुलिस विभाग ने की है। विभाग ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रविवार रात 9:30 बजे के आसपास हुई। इसके बाद 10:20 बजे तक होरी काउंटी फायर रेस्क्यू टीम द्वारा 11 घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कुछ अन्य लोग निजी वाहनों से इलाज के लिए खुद अस्पताल पहुंचे।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस गोलीबारी को एक ‘अलग घटना’ के तौर पर देखा जा रहा है और आम जनता के लिए किसी तत्काल खतरे की स्थिति नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे किसका हाथ है। न ही किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की हैकि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें। घटनास्थल के आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस क्षेत्र की निगरानी कर रही है।

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब अमेरिका में बंदूक हिंसा को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है। सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे देश में सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्याप्त है।

ये भी पढ़ें- कमजोर हुआ नक्सलवाद, 10 साल में 10 हजार से ज्यादा माओवादियों ने टेके घुटने

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें