Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttar Pradesh accident : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर… एक परिवार के 5 लोगों की मौत, 8 घायल

May 15, 2025

Uttar Pradesh accident : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर… एक परिवार के 5 लोगों की मौत, 8 घायल

Uttar Pradesh accident : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बता दे कि बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और तेज रफ्तार ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात को देहात थाना क्षेत्र के चकवा गांव के पास एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद परिवार लौट रहा था, तभी उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर हुई मौत

अधिकारियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अस्पताल का दौरा किया और अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर किया गहरा दुख व्यक्त

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले में हुई इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके यह जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें