खेल डेस्क: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का टिकट खरीदना पहले से महंगा हो जाएगा। इसकी वजह है सरकार द्वारा गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) की दरों में किया गया बदलाव।
3 सितंबर को नई दिल्ली में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में ये फैसला लिया गया कि IPL जैसे बड़े खेल आयोजनों के टिकट पर अब 40% जीएसटी लिया जाएगा। पहले यह दर 28% थी।
इस बदलाव के बाद IPL टिकट की कीमतों में सीधे बढ़ोतरी होगी। आइए उदाहरण से समझते हैं: पहले अगर टिकट की कीमत 1000 रुपए थी, तो 28% GST जोड़कर कुल 1280 रुपए देना पड़ता था। अब उसी टिकट पर 40% GST लगेगा, यानी कुल कीमत हो जाएगी 1400 रुपए। मतलब 120 रुपए ज्यादा देने होंगे। 500 रुपए के टिकट पर पहले 640 रुपए देने पड़ते थे, अब 700 रुपए देने होंगे। 2000 रुपए के टिकट की कीमत पहले 2560 रुपए थी, अब हो जाएगी 2800 रुपए।
ये नई दरें IPL 2026 से लागू हो सकती हैं। यानी 2026 के सीजन में मैच देखने जाना फैंस के लिए ज्यादा खर्चीला हो जाएगा।
टिकट की कीमत बढ़ने से स्टेडियम में मैच देखने आने वाले दर्शकों की संख्या में गिरावट आ सकती है। इसका असर IPL की लोकप्रियता पर भी पड़ सकता है। अभी तक लोग बड़ी संख्या में स्टेडियम में मैच देखने जाते हैं, लेकिन महंगे टिकट उन्हें रोक सकते हैं।
अगर कोई मान्यता प्राप्त खेल आयोजन है, और उसका टिकट ₹500 या उससे कम है, तो उस पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा। 500 रुपये से ऊपर के टिकट पर 18% जीएसटी लगेगा। यानि IPL जैसे गैर-मान्यता प्राप्त लीग्स पर टैक्स ज्यादा लगेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...