Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-NCR में बिगड़ा मौसम का मिजाजः बारिश ने कराया गुलाबी ठंड का एहसास, जल भराव से लगा ट्रैफिक जाम

October 7, 2025

दिल्ली-NCR में बिगड़ा मौसम का मिजाजः बारिश ने कराया गुलाबी ठंड का एहसास, जल भराव से लगा ट्रैफिक जाम

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार तक जारी रही। सोमवार की तरह मंगलवार को भी पूरे एनसीआर में कई जगह रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.7 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। इस कारण हवा में नमी बढ़ गई और मौसम सुहावना हो गया। कई लोगों ने कहा कि गर्मी और उमस से राहत मिली है।

बारिश से बढ़ी परेशानियां, कई जगह जलभराव
बारिश ने जहां राहत दी, वहीं परेशानी भी बढ़ा दी। दिल्ली और आसपास के इलाकों में जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया है। कई सड़कों पर पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऑफिस जाने वाले और स्कूल बसें भी देरी से पहुंचीं।

 

खराब मौसम से उड़ानों पर भी असर
दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने भी मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। हवाई अड्डे की ओर से बताया गया कि खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानों पर असर पड़ सकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति (स्टेटस) जरूर जांच लें।

 

क्यों हो रही है बारिश?
मौसम विभाग ने बताया कि यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हो रही है। उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है, जिसकी वजह से पश्चिमी हवाएं भारत की ओर बढ़ रही हैं। साथ ही, एक और चक्रवाती क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना हुआ है, जो बारिश को बढ़ावा दे रहा है।

ये भी पढ़ेंः Nobel Prize 2025: फिजिक्स में अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा नोबेल पुरस्कार… जानें उनके बारे

कल से रुक सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अक्टूबर (बुधवार) से बारिश का सिलसिला थम सकता है। हालांकि, उस दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 9 से 12 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों का तापमान
पूर्वानुमान के अनुसार, 8 से 12 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान: 32–33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान: 21–22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यानि आने वाले दिनों में मौसम धीरे-धीरे फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें