Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather : राजधानी समेत कई राज्यों में सुबह से चली तेज हवाएं, दोपहर बाद छाया अंधेरा फिर झमाझम बारिश, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

March 3, 2024

Weather : राजधानी समेत कई राज्यों में सुबह से चली तेज हवाएं, दोपहर बाद छाया अंधेरा फिर झमाझम बारिश, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

नई दिल्ली/पंजाब। राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। जिससे लगाता दो दिन से रुक-रुककर हो रही झमाझम बारिश ने फिर एक बार ठंड का एहसास कराने लगी है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह हल्की बारिश हुई। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी जारी है। IMD के मुताबिक दिल्ली में आने वाले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है। वहीं, शनिवार सुबह से ही 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहा। बीच-बीच में बादल छाने व धूप निकलने का सिलसिला जारी रहा।

मगर दोपहर बाद अचानक से आसमान में अंधेरा छाने के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों को अपने वाहनों की हैडलाइट जलाकर मंजिल की ओर जाना पड़ा। झमाझम बारिश से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। मौसम में यह बदलाव रविवार को भी जारी रह सकता है। क्योंकि मौसम माहिरों के मुताबिक वैस्टर्न डिस्टरबेंस आने वाले 24 घंटों के अंतराल भी एक्टिव रहने से लुधियाना सहित पंजाब के विभिन्न शहरों में कहीं सामान्य तो कहीं सामान्य से ज्यादा रह सकती है।

IMD के डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि 3 के बाद कोई भी मजबूत वैस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होता नजर नहीं आ रहा। ऐसे में मार्च में बारिश कम होने के आसार है। इससे हवा में नमी की मात्र में कटौती हो सकती है। वहीं तापमान में भी 5 से 6 डिग्री का इजाफा होगा। जो गर्मी में बढौतरी लाएगा। शनिवार को दिन का तापमान 23 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्र 77 व शाम में 88 फीसदी रही।

जालंधर में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि : किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें..

जालंधर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रि य होने से जिला जालंधर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश के साथ ओले भी गिरे। बेमौसमी बरसात व आंधी एवं ओलावृष्टि होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचनी शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 1-2 दिनों तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है लेकिन अगर बारिश और तेज हवाएं लगातार जारी रहीं तो गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। इसके साथ ही पैदावार पर काफी भारी असर देखने को मिलेगा।

राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें जिला पठानकोट, गुरदासपुर,अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें