खेल डेस्क: क्रिकेट में कभी-कभी ऐसी घटनाएं घटती हैं जो सबको हैरान कर देती हैं। हाल ही में इंग्लैंड के मिडलसेक्स काउंटी लीग में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। रिचमंड क्रिकेट क्लब की 4th XI टीम ने 427 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 5.4 ओवर में 2 रन पर ऑलआउट हो गई। यह मैच इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट इतिहास में सबसे शर्मनाक पलों में से एक बन चुका है।
यह मैच रिचमंड CC 4th XI और नॉर्थ लंदन CC 3rd XI के बीच खेला गया था। रिचमंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन उनका यह फैसला पूरी तरह से उल्टा साबित हुआ। नॉर्थ लंदन CC के ओपनर डैन सिमंस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 140 रन बनाए। इसके साथ ही नॉर्थ लंदन CC को अतिरिक्त रन के रूप में भी 92 रन मिले, जिसमें से 63 रन वाइड गेंदों से आए। इस तरह नॉर्थ लंदन CC ने 426 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
रिचमंड CC की बल्लेबाजी बुरी तरह से बिखरी
जब रिचमंड CC को 427 रन का लक्ष्य मिला, तो उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह से टूट गई। टीम के 8 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। टीम का एकमात्र रन नंबर 4 बल्लेबाज ने बनाया, जबकि एक रन वाइड से मिला। गेंदबाजी में स्पॉटन ने केवल 2 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं उनके साथी मैट रोसन ने बिना कोई रन दिए 5 विकेट झटके। इस मैच में एक और मजेदार घटना देखने को मिली, जब एक रनआउट भी हुआ।
क्लब ने बताई असल वजह
रिचमंड क्रिकेट क्लब के डिप्टी चेयरमैन और हेड ऑफ क्रिकेट स्टीव डीकिन ने इस शर्मनाक स्थिति के लिए कुछ कारण बताए। उन्होंने बताया कि यह एक “परफेक्ट स्टॉर्म” जैसी स्थिति थी, क्योंकि क्लब के पास अपनी नियमित टीम के खिलाड़ी नहीं थे। स्टीव डीकिन ने द टेलीग्राफ से बात करते हुए कहा, “इस हफ्ते हमारी पांच टीमों में से करीब 40 खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे। हम पहले ही खिलाड़ियों की कमी से जूझ रहे थे और फिर सात और खिलाड़ी बाहर हो गए। टीम को पूरा करने के लिए कप्तान ने दोस्तों को कॉल करके टीम बनाई।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर विपक्षी टीम के द्वारा एक वाइड और एक कैच ड्रॉप नहीं होता, तो रिचमंड टीम को 0 रन पर ही समेटा जा सकता था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...