Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में आज होगा ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल, DC Himanshu Aggarwal ने जारी किए आदेश

May 31, 2025

जालंधर में आज होगा ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल, DC Himanshu Aggarwal ने जारी किए आदेश

Blackout in Jalandhar : पंजाब में नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आज रात एक बार फिर से ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जानकारी दी कि 31 मई को रात 9:30 बजे से 10:00 बजे तक पूरे जिले में ब्लैकआउट किया जाएगा।

इस दौरान बजेगा सायरन, बंद रहेंगी सभी लाइटें

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ब्लैकआउट की शुरुआत सायरन की आवाज से होगी, जो नागरिकों को सचेत करेगा। इसके बाद आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर पूरे जिले की लाइटें बंद कर दी जाएंगी। उन्होंने विशेष रूप से अपील की कि लोग इनवर्टर, जेनरेटर या बैटरी से भी रोशनी का प्रयोग न करें और घर के बाहर की लाइटें भी पूरी तरह बंद रखें।

कंट्रोल रूम से मिल सकती है सहायता

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में सायरनों की संख्या बढ़ा दी गई है, ताकि सूचना सभी तक पहुंच सके। फिर भी यदि किसी नागरिक को कोई असुविधा या समस्या होती है तो वह जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर संपर्क कर सकता है।

ब्लैकआउट से घबराने की जरूरत नहीं

डॉ. अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यह ब्लैकआउट सिर्फ एक अभ्यास (मॉक ड्रिल) है और इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी को जांचना है। इसलिए नागरिकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

यातायात और सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश

ब्लैकआउट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। यदि यात्रा अनिवार्य हो, तो वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर, उनकी लाइटें बंद कर देनी चाहिए। यह उपाय नागरिकों की और प्रशासन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

शाम को होगी मॉक ड्रिल

ब्लैकआउट से पहले 31 मई को शाम 6 बजे जवाहर पार्क, जालंधर कैंट के पास स्थित बोर्ड कार्यालय में मॉक ड्रिल की जाएगी। इस ड्रिल का उद्देश्य है आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की तत्परता का परीक्षण करना। इस दौरान खाद्यान्न आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

नागरिकों से सहयोग की अपील

डॉ. अग्रवाल ने जालंधर के नागरिकों से अपील की कि वे इस अभ्यास में प्रशासन का पूरा सहयोग करें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह ड्रिल भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें