विज्ञापन

Delhi CM Net Worth : कितनी संपत्ति के मालिक हैं अरविंद केजरीवाल और CM रेखा गुप्ता… क्या बताता है हलफनामा

नेशनल डेस्क : दिल्ली में आज जश्न का माहौल है। 27 साल के बाद भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में जबरदस्त वापसी की है। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए सीएम के रूप में शपथ ले लिया है। बता दें कि सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला.

- विज्ञापन -

नेशनल डेस्क : दिल्ली में आज जश्न का माहौल है। 27 साल के बाद भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में जबरदस्त वापसी की है। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए सीएम के रूप में शपथ ले लिया है। बता दें कि सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के शालीमार विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराया था। आज का दिन बीजेपी के लिए ऐतिहासिक दिन है। बता दें कि रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं, और महिला होने के कारण उन्हें चुनावों में एक बड़ा फायदा भी मिला। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद में हुआ था, लेकिन मात्र दो साल की उम्र में उनका परिवार दिल्ली आ गया था। पेशे से वह वकील हैं और इससे पहले वह पार्षद भी रह चुकी हैं। अब वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसी बीच आज हम यह जानेंगे की उनके पास कुल कितनी संपत्ति है। इसके साथ ही हम दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवला की संपत्ति के बारे में भी जानेंगे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

रेखा गुप्ता की संपत्ति और आय

रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग ₹5.31 करोड़ (5 करोड़+) है। उनकी संपत्ति में विभिन्न प्रकार की संपत्तियां शामिल हैं, लेकिन उनके ऊपर ₹1.20 करोड़ (1 करोड़+) का लोन और अन्य देनदारियां भी हैं।

रेखा गुप्ता की वार्षिक आय

  • 2023-24: ₹6.92 लाख (7 लाख)
  • 2022-23: ₹4.87 लाख (5 लाख)
  • 2021-22: ₹6.51 लाख (6.5 लाख)
  • 2020-21: ₹6.07 लाख (6 लाख)
  • 2019-20: ₹5.89 लाख (6 लाख)

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की आय

  • 2023-24: ₹97.33 लाख (~97 लाख)
  • 2022-23: ₹64.56 लाख (~65 लाख)
  • 2021-22: ₹23.13 लाख (~23 लाख)

रेखा गुप्ता के पास कार और अन्य संपत्तियां

आपको बता दें कि रेखा गुप्ता के पास मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है, जिसकी कीमत करीब ₹4.33 लाख बताई जाती है।   रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने से दिल्ली में बदलाव की नई उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। उनका नेतृत्व दिल्लीवासियों के लिए एक सकारात्मक बदलाव का संकेत हो सकता है, और लोग उनके द्वारा किए जाने वाले फैसलों से बहुत उम्म‍ीदें रखेंगे। उनकी आर्थिक स्थिति और प्रशासनिक क्षमता से यह प्रतीत होता है कि वह दिल्ली के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक है केजरीवाल

अब हम पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की संपत्ति के बारे में जानेंगे।  दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया, उसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 1.73 करोड़ रुपये घोषित की थी। यह हलफनामा उन्होंने जनवरी 2024 में चुनाव आयोग को जमा कराया था। आइए, जानें उनके और उनकी पत्नी की संपत्ति के बारे में विस्तार से:

अरविंद केजरीवाल की संपत्ति

  • कुल संपत्ति: अरविंद केजरीवाल ने अपनी कुल संपत्ति 1.73 करोड़ रुपये घोषित की है।
  • बैंक बैलेंस: उनके पास 2.96 लाख रुपये बैंक में हैं।
  • नकद: उनके पास 50,000 रुपये नकद हैं।
  • अचल संपत्ति: उनकी अचल संपत्ति की कीमत 1.7 करोड़ रुपये है।

सुनीता केजरीवाल की संपत्ति

  • कुल संपत्ति: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की संपत्ति 2.5 करोड़ रुपये है।

अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति

  • कुल संपत्ति: अरविंद केजरीवाल दंपति की कुल संपत्ति 4.23 करोड़ रुपये है।
  • 2023-24 वित्तीय वर्ष में आय: अरविंद केजरीवाल की आय 7.21 लाख रुपये रही है।

पिछले चुनावों में संपत्ति का विवरण

  • 2020 चुनावी हलफनामा: अरविंद केजरीवाल ने 2020 के चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 3.4 करोड़ रुपये घोषित की थी।
  • 2015 चुनावी हलफनामा: 2015 में यह संपत्ति 2.1 करोड़ रुपये थी।

अरविंद केजरीवाल के पास क्‍या नहीं है?

चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अरविंद केजरीवाल ने यह भी बताया कि उनके नाम पर कोई घर या कोई कार नहीं है। अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी की संपत्ति में समय के साथ वृद्धि हुई है, लेकिन उनके पास किसी भी महंगी संपत्ति, जैसे घर या कार का स्वामित्व नहीं है। उनकी आय भी सरकारी सेवा के हिसाब से सीमित है, लेकिन इस संपत्ति का विवरण दर्शाता है कि वह एक साधारण जीवन जीते हुए सार्वजनिक सेवा में विश्वास रखते हैं।

Latest News