नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है, लेकिन पहले ही दिन संसद में काफी हंगामा देखने को मिला। विपक्षी सांसदों ने सरकार से कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा की मांग की, लेकिन उन्हें बोलने की इजाजत नहीं मिली, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई। विपक्षी दलों ने संसद में “ऑपरेशन सिंदूर” और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर चर्चा की मांग की। उन्होंने नारेबाजी की और कहा कि इन गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाब दे। इसके बाद विपक्षी हंगामे के चलते लोकसभा स्पीकर को कार्यवाही पहले 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। संसद में माहौल काफी तनावपूर्ण रहा।
राहुल गांधी ने कहा– मैं विपक्ष का नेता हूं, लेकिन बोलने नहीं दिया जा रहा
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बात की। उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा “मैं विपक्ष का नेता हूं, लेकिन मुझे सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा। सरकार के लोग आसानी से अपनी बात कह सकते हैं, लेकिन हमें मौका नहीं दिया जाता।”
#WATCH | After Lok adjourned till 2 pm on the first day of the Monsoon session, LoP Lok Sabha Rahul Gandhi says, “The question is – the Defence Minister is allowed to speak in the House, but Opposition members, including me, who is the LoP, are not allowed to speak…This is a… pic.twitter.com/bD3ELbiEkd
— ANI (@ANI) July 21, 2025
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि संसद की परंपरा है कि जब सरकार के मंत्री बोल सकते हैं तो विपक्ष को भी अपनी बात रखने का पूरा अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा “हम दो शब्द ही कहना चाहते थे, लेकिन विपक्ष को मौका ही नहीं दिया गया। ये एक नई सोच है जो लोकतंत्र के खिलाफ है।”
किरेन रिजिजू ने कहा- “सरकार चर्चा के लिए तैयार है”
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा “सरकार चर्चा से नहीं भाग रही। आज दोपहर ढाई बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी, जिसमें तय किया जाएगा कि किस मुद्दे पर चर्चा होगी। लेकिन विपक्ष बिना वजह सदन में हंगामा कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार की कोशिश है कि मानसून सत्र में सार्थक चर्चा हो, लेकिन पहले दिन से ही इस तरह का विरोध सही नहीं है।
संसद का मानसून सत्र शुरुआत से ही विवादों में घिर गया है। एक ओर विपक्ष गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा चाहता है, वहीं सरकार का कहना है कि वह तैयार है, लेकिन उचित प्रक्रिया के तहत। देखना होगा कि आगे आने वाले दिनों में संसद का माहौल शांत होता है या टकराव और बढ़ता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...