Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब पुलिस ने सुलझाया होटल में लूट का मामला, दो सैन्यकर्मी समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

March 14, 2025

पंजाब पुलिस ने सुलझाया होटल में लूट का मामला, दो सैन्यकर्मी समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बठिंडा में चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित होटल ग्रीन में हुई लूट की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो सैन्यकर्मी हैं। इन सैन्यकर्मियों के पास से पुलिस ने एके-47 राइफल भी बरामद की है। बता दें कि जब पुलिस मौके कार्रवाई करने पहुंची तो आरोपियों ने एके-47 से पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

लूट का विवरण

वहीं इस मामले पर पुलिस ने बताया कि यह घटना 11 फरवरी को बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होटल ग्रीन में हुई थी। इस दिन 6 लोग होटल में घुसे और एके-47 राइफल के बल पर होटल के मालिक से साढ़े 8 हजार रुपये और कुछ मोबाइल लूट लिए। होटल के मालिक लव गर्ग ने पुलिस को बताया कि सभी बदमाश मुंह ढककर आए थे और उन्होंने एके-47 के साथ लूट को अंजाम दिया।

CCTV में कैद हुई लूट की घटना

दरअसल, होटल मालिक लव गर्ग के मुताबिक, बदमाशों ने मुंह ढककर होटल में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी। लूट की पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे पुलिस ने जांच में इस्तेमाल किया। इस वीडियो में एक बदमाश चादर ओढ़े हुए था और उसके नीचे हथियार छुपा हुआ था। जैसे ही वो होटल में घुसा, उसने हथियार निकाला और लूट शुरू कर दी। पुलिस ने लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड किया। जैसे ही आरोपियों ने पुलिस को देखा, उन्होंने एके-47 से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और कुछ समय में सभी आरोपियों को पकड़ लिया। इस मुठभेड़ में एक आरोपी, सतवंत सिंह, के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी गिरफ्तार, एके-47 बरामद

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने बताया कि सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही एके-47 राइफल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो सैन्यकर्मी हैं। उनकी पहचान सुनील और गुरदीप के रूप में हुई है। सुनील मुक्तसर का निवासी है, जबकि गुरदीप मोगा का निवासी है। जांच में यह खुलासा हुआ कि सुनील ने अपनी ड्यूटी के दौरान एके-47 राइफल चोरी की थी और फिर 11 फरवरी को होटल में लूट की योजना बनाई थी।

SP ने दी जानकारी

इस मामले में बठिंडा के एसपी नरिंदर सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को अज्ञात बदमाशों ने होटल ग्रीन के मालिक से पैसे और मोबाइल लूटे थे। इसके बाद पुलिस ने कई टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी सतवंत सिंह के पैर में गोली लगी और बाकी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि सुनील और गुरदीप सेना में कार्यरत हैं और सुनील ने एके-47 राइफल चुराई थी। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें