Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Babar Azam ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफ़ा, टेस्ट में शान मसूद और टी20 में शाहीन अफरीदी बन सकते हैं नए कप्तान

November 15, 2023

Babar Azam ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफ़ा, टेस्ट में शान मसूद और टी20 में शाहीन अफरीदी बन सकते हैं नए कप्तान

बाबर आजम ने पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को एक नोट के जरिये इस्तीफा दिया। इसमें उन्होंने लिखा कि यह फैसला लेने का सही समय है। बाबर ने मौका देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का आभार व्यक्त किया है। बाबर ने अपने नोट में लिखा- मुझे वह क्षण अच्छी तरह से याद है जब मुझे 2019 में पाकिस्तान का नेतृत्व करने के लिए पीसीबी से कॉल आया था। पिछले चार वर्षों में मैंने मैदान पर और बाहर कई उतार-चढ़ाव का अनुभव किया है, लेकिन मैंने पूरे दिल से और पूरी लगन से पाकिस्तान के गौरव और सम्मान को बनाए रखने का लक्ष्य रखा है। क्रिकेट की दुनिया में टेस्ट में पाकिस्तान को नंबर एक स्थान पर पहुंचाना खिलाड़ियों, कोचों और प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम था, लेकिन मैं इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों के अटूट समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें