
नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत से दूर रख अपनी उपस्थिति का अहसास करने वाला गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पहले ही लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद इस गठबंधन से अपने रिश्तों को तोड़ लिया था। अब पार्टी ने और दूरी बना ली है। संसद में जल्द शुरू होने मानसून सत्र से पहले आप ने इंडिया गठबंधन से अपने सभी संबंध पूरी तरह समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। आप के इस कदम से माना जा रहा है कि संसद में अब विपक्ष पहले की तरह एकजुट दिखाई नहीं देगा।
बता दें कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त 2025 तक चलेगा। पहले इस सत्र को सिर्फ 12 अगस्त के लिए ही निर्धारित किया गया था। बाद में मोदी सरकार ने इसे एक सप्ताह तक बढ़ा दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने इसमें बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। इस बार केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने अपनी रणनीति तैयार की है। इसको लेकर इंडिया गठबंधन ने शुक्रवार शाम को एक ऑनलाइन बैठक भी बुलाई है।
VIDEO | Delhi: AAP leader Sanjay Singh speaking on distancing from the INDIA alliance, said, “The INDIA alliance coalition was formed for the Lok Sabha elections. Post that, we contested alone in the Haryana and Delhi elections, as well as the Punjab bypolls. We are now… pic.twitter.com/Ds7yVj4dei
— Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2025
शुक्रवार शाम को बैठक ऑनलाइन बुलाई गई है। शनिवार को इसको लेकर बैठक दिल्ली में कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बुलाई गई है। अब इस बैठक में आम आदमी पार्टी (AAP) हिस्सा नहीं लेगी। इसके बाद माना जा रहा है कि आप इंडिया गठबंधन से बाहर निकल चुकी है। आप के सांसद संजय सिंह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि इंडिया गठबंधनों की बैठकों में उनकी पार्टी शामिल नहीं होगी।
हालांकि संजय सिंह ने कहा कि वे लोग संसदीय मुद्दों को लेकर टीएमसी और डीएमके जैसे दलों के साथ समन्वय बनाकर काम करते रहेंगे। ये दल उनकी पार्टी का समर्थन भी करते हैं। उन्होंने साफ किया कि वे इंडिया गठबंधन से बाहर निकल चुके हैं। संजय सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन से उनकी पार्टी बाहर निकल चुकी है। हरियाणा और दिल्ली विधानसभा में उनकी पार्टी अकेले लड़ी है। वहीं, गुजरात और पंजाब के बाई इलेक्शन भी अकेले लड़े हैं। हमारी पार्टी इंडिया गठबंधन से पहले ही दूरी बना चुकी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...