Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

खामोश हुई भारतीय विज्ञापन जगत की आवाज, पीयूष पांडे ने दुनिया को कहा अलविदा

October 24, 2025

खामोश हुई भारतीय विज्ञापन जगत की आवाज, पीयूष पांडे ने दुनिया को कहा अलविदा

नेशनल डेस्क: भारतीय विज्ञापन जगत की आवाज पीयूष पांडे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 70 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उन्होंने कई कैंपेन चलाए, जिससे ब्रांड्स को घर-घर में पहचान मिली। पीयूष पांडे ने एशियन पेंट्स का कैंपेन स्लोगन- हर खुशी में रंग लाए और कैडबरी का ‘कुछ खास है’ लिखा। ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ गीत भी उनकी ही कलम से निकला, जो दूरदर्शन का थीम सॉन्ग बन गया। इसके अलावा उन्होंने फेविकोल, हच जैसी कंपनियों के लिए भी कई सफल ऐड कैंपेन चलाए। उनके अचानक निधन से फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें: रोबोट की फौज बना रहे एलन मस्क, बोले- गरीबी मिटेगी, सबको मिलेगी बेहतर जिंदगी

दिया ‘अबकी बार मोदी सरकार’ नारा

पीयूष पांड ने मोदी सरकार के प्रचार के लिए “अब की बार, मोदी सरकार” नारा दिया। यह नारा जन-जन तक पहुंचा था। इसने उनके पहचान को और समृद्धशाली बना दिया था।

ये भी पढ़ें: Weather Update : जल्द बढ़ेगी ठंड! कई राज्यों में भारी बारिश के आसार; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

बता दें पीयूष पांडे का जन्म 1955 में राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ था। 1982 में वो ओगिल्वी में शामिल हुए। 27 साल की उम्र में उन्होंने अंग्रेजी-प्रधान विज्ञापन जगत में कदम रखा। इससे पहले वह एक क्रिकेटर रहे थे। इसके अलावा चाय बागान में उन्हान काम किया था आर निमाण क्षेत्र में भी काम कर चुके थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें