Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

26 जनवरी से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबीः पकड़ा गया अलकायदा का संदिग्ध आतंकी शहवाज अंसारी

January 10, 2025

26 जनवरी से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबीः पकड़ा गया अलकायदा का संदिग्ध आतंकी शहवाज अंसारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस से पहले एक्शन मोड़ है। पूरे दिल्ली की सुरक्षा चाक-चौबंद है। इस बीच दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अलकायदा के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। इस संदिग्ध आतंकी का नाम शहवाज अंसारी है। उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रांची से गिरफ्तार किया है।

दिल्ली की स्पेशल सेल इससे पहले 11 आतंकियों को अरेस्ट कर चुकी है. ये गिरफ्तारियां झारखंड और राजस्थान से हुई हैं. ये सभी AQIS यानी अलकायदा इन इंडिनय सबकंटिनेंट से जुड़े बताए जा रहे हैं. यह संदिग्ध आतंकी भी भिवाड़ी में अलकायदा के अन्य आतंकियों के साथ ट्रेनिंग लेने आया था।

दिल्ली पुलिस ने रांची में ही लोकल पुलिस की मदद से शहवाज अंसारी को गिरफ्तार किया। आज उसे रांची स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आएगी दिल्ली आएगी।

ये भी पढ़ें: होर्मुज में ईरान का एक्शन: भारत आ रहे जहाज सहित दो पोत कब्जे में, बढ़ा तनाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें