Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Bhagwant Mann ने 560 सब इंस्पेक्टरों को दिए नियुक्ति पत्र, 1700 नए कांस्टेबलों की भर्ती की घोषणा

September 9, 2023

CM Bhagwant Mann ने 560 सब इंस्पेक्टरों को दिए नियुक्ति पत्र, 1700 नए कांस्टेबलों की भर्ती की घोषणा

जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को पंजाब पुलिस में 560 नये सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे और 1700 नये सिपाहियों की भर्ती की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली राज्य सरकारों की उदासीनता के कारण इन पुलिसकर्मियों के नियुक्ति पत्रों में दो साल की देरी हुई है। उन्होंने नये पुलिसकर्मियों को विवेकपूर्ण तरीके से काम करने के लिए प्रेरित किया। अपने पद का उपयोग लोगों के कल्याण और उन्हें परेशान करने के बजाय उन्हें न्याय दिलाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है , जिसके लिए शानदार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, भगवंत सिंह मान ने इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब तक युवाओं को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 35,000 से अधिक नौकरियां प्रदान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह एक रिकॉर्ड है क्योंकि पिछली किसी भी सरकार ने खासकर पहले साल में युवाओं को इतनी नौकरियां नहीं दी थीं। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र मकसद राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नौकरियां के अवसर प्रदान कर पंजाब को देश में अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि इन 560 पदों पर चयनित 95 प्रतिशत युवा राज्य के हैं और राज्य के मूल निवासी हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन सभी पुलिसकर्मियों ने मेरिट में पंजाबी भाषा उत्तीर्ण की है और शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही पंजाब पुलिस में 1700 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के पास कड़ी मेहनत से राज्य की सेवा करने की गौरवशाली विरासत है। उन्होने कहा कि एक तरफ राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु दर को रोकने और दूसरी तरफ राज्य की सड़कों पर यातायात की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए, राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा बल लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि अपनी तरह का पहला विशेष बल पंजाब में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में खो जाने वाली कई बहुमूल्य जिंदगियों को बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बल को रैश ड्राइ¨वग को रोकने, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अन्य कार्य सौंपे जाएंगे, इससे पुलिस स्टेशनों में तैनात पुलिस पर बोझ कम हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेष बल में नये पुलिसकर्मियों की भर्ती की जायेगी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में सड़कों पर निगरानी के लिए हर 30 किलोमीटर के बाद अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 144 वाहन तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वाहनों में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को आपातकालीन उपचार प्रदान करने के लिए पूरी मेडिकल किट भी होगी। मान ने कहा कि राज्य में क्रांति के युग की शुरुआत करते हुए पंजाब सरकार राज्य में स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की स्थापना के लिए 68 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है और पहला स्कूल 13 सितंबर को लोगों को समर्पित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें