Bihar CM Oath News : नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं, मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही योगी आदित्यनाथ समेत एनडीए की सरकार वाले राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। सीएम नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है।
बिहार के राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 164 (1) के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। इसके साथ, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह से मंत्रिमंडल के सदस्यों की नियुक्ति की है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जाकर मिले। मुख्यमंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को शपथ दिलाई गई।
इसके अलावा, शपथ लेने वाले मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नबीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर,अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश थे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पांच से छह सदस्यों के ग्रुप में बारी-बारी से नवनिर्वाचित मंत्रियों को बुलाकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
ये लोग रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, नगालैंड के नेफियू रियो, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली की रेखा गुप्ता, हरियाणा के नायब सिंह सैनी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल रहे।
नीतीश कुमार पीएम मोदी से मिले
पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते नीतीश कुमार।
#WATCH पटना: नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/q8oBw9JBaP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
#WATCH पटना, बिहार: नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य NDA नेताओं की मौजूदगी में गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/J2kwIZvNBj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
सम्राट चौधरी ने ली शपथ
सम्राट चौधरी ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
#WATCH पटना, बिहार: सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/1ffrswYPyN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली
पटना के गांधी मैदान में आयोजित एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
#WATCH पटना: विजय कुमार सिन्हा ने गांधी मैदान में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/OTNLbQIUaB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
इन लोगों को बनाया गया मंत्री
राज्यपाल के आदेश पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...