नेशनल डेस्क: संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा करने पर अड़ा हुआ है। सोमवार से शुरू हुए मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। इसकी वजह से कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। आखिर में सदन को मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया। पहले दिन तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए सांसद लगातार ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करवाने की मांग पर अड़े थे।
हंगामा बढ़ता देख बीच में दो बार कार्यवाही को स्थगित किया गया था। मंगलवार को भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी वजह से स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया। वहीं, राज्यसभा में भी हंगामा देख कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। वहीं, संसद परिसर में बिहार वोटर लिस्ट मुद्दे पर विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया।
#WATCH | Rajya Sabha adjourned for the day to meet at 1100 hours on 23rd July
#MonsoonSession pic.twitter.com/aHqYb71S0J
— ANI (@ANI) July 22, 2025
हाथों में तख्तियां लेकर सभी विपक्षी सांसद वोटर लिस्ट पर जवाब मांग रहे थे। इसके बाद दोपहर को 12 बजे फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुई। लेकिन विपक्ष ने दोबारा हंगामा कर दिया, जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद जैसे ही 2 बजे कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष के सांसद फिर हंगामा करने लगे।
राज्यसभा में हंगामे के चलते कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, लोकसभा में भी विपक्ष के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष नियमों के विरुद्ध काम कर रहा है। सरकार चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता, सिर्फ हंगामा चाहता है। विपक्ष के शांत नहीं होने पर बाद में लोकसभा को भी कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अब सदन (लोकसभा, राज्यसभा) की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे शुरू होगी।
इससे पहले राज्यसभा में उपसभापति ने जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे दिए जाने की जानकारी भी दी। बता दें कि कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन का नोटिस दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा बिहार में चुनाव से पहले की गई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की चिंताओं पर चर्चा करवाए जाने की मांग की है। कांग्रेस सांसद नीरज डांगी, सैयद नसीर हुसैन और रंजीत रंजन ने भी SIR पर चर्चा के लिए नियम-267 के तहत बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया है।
संसद का मानसून सत्र | संजय सिंह AAP राज्यसभा सांसद ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है और बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की मांग की है। pic.twitter.com/VBDKfHmBSw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2025
वहीं, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के आधार पर उनको इस्तीफा देना होता, तो वे सत्र से पहले भी कर सकते थे। अचानक इस्तीफा देना अप्रत्याशित लग रहा है।
#WATCH दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, ” मैं उपराष्ट्रपति जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। लेकिन जिस तरह से ये इस्तीफा हुआ है ये इस समय बहुत ही बड़ा रहस्या है, उन्होंने ये फैसला क्यों लिया इसका विवरण अगर वह दें तो बहुत… pic.twitter.com/xbIsFA4zzn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2025
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने धनखड़ के इस्तीफे पर कहा कि मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। अचानक रिजाइन करने का फैसला क्यों लिया गया, इसका विवरण देना सही रहेगा। 140 करोड़ लोग जानना चाह रहे हैं। उधर, कांग्रेसी सांसद गौरव गोगोई ने भी लोकसभा में SIR के मुद्दे में स्थगन प्रस्ताव दिया है। वहीं, सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका ने ओडिशा में छात्रा के आत्मदाह करने के मामले में चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है।
#WATCH | Delhi: On Vice President Jagdeep Dhankhar’s resignation, Rajya Sabha LoP and Congress chief Mallikarjun Kharge says, “Only he knows the reason. We have nothing to say on this. Either the government knows or he knows. It is up to the government to accept his resignation… pic.twitter.com/IWUi6TshcM
— ANI (@ANI) July 22, 2025
पूर्व उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये सिर्फ धनखड़ ही बता सकते हैं कि वजह क्या है? हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। ये सरकार को देखना है कि वे इस्तीफा स्वीकार करते हैं या नहीं।
#WATCH लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की चर्चा पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “हम लोग भी चर्चा के लिए तैयार हैं जब प्रधानमंत्री रहेंगे। बिना प्रधान के क्या बयान दें और किसको बयान दें? क्या भूल हुई, क्या चूक हुई, इंटेलिजेंस फेलियर था? ये कोई एक बार नहीं हुआ है। पुलवामा में… pic.twitter.com/oooUerh0Ne
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2025
अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम जब रहेंगे, तभी हम ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करेंगे। बिना प्रधान किसको बयान दें, क्या बयान दें, क्या कोई भूल हुई है?
Delhi: Opposition MPs, including Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav, protest at Makar Dwar of Parliament over the issue of SIR (Special Intensive Review) exercise in Bihar. pic.twitter.com/a4UywSIEOV
— ANI (@ANI) July 22, 2025
कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि केंद्र की सरकार लोगों के साथ धोखेबाजी कर रही है। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया। कांग्रेस ही जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ है।
#WATCH | Delhi | Congress MP K.C. Venugopal says, “The Central government is cheating the people of J&K; they promised statehood for J&K, which they are not fulfilling…We demand statehood for J&K…The Congress party stands with the people of J&K” pic.twitter.com/wOX3SIlTql
— ANI (@ANI) July 22, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...