Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Monsoon Session 2025 Live: संसद का मानसून सत्र आज से; ऑपरेशन सिंदूर समेत कई मामलों में होगी चर्चा, हंगामे के आसार

July 21, 2025

Monsoon Session 2025 Live: संसद का मानसून सत्र आज से; ऑपरेशन सिंदूर समेत कई मामलों में होगी चर्चा, हंगामे के आसार

नेशनल डेस्क: संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र के पूरी तरह हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दों पर तैयार है। विपक्ष पहलगाम हमले, पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाक तनाव में मध्यस्थ की भूमिका निभाने के दावे, बिहार में मतदाता लिस्ट के पुनरीक्षण, चीन और मणिपुर जैसे विषयों पर सरकार पर हमलावर हो सकता है।

संसद सत्र को लेकर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा है कि कल संसदीय कार्य मंत्री ने कहा है कि विपक्ष जिन मुद्दों पर चर्चा चाहता है, उन पर चर्चा करने के लिए वे तैयार हैं। किन मुद्दों पर किस नेता को बोलना है? उसको सरकार निर्धारित करती है। लोकसभा का काम चर्चा करवाना और अच्छे से बिलों को पास करवाना है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मानसून सत्र में भाग लेने के लिए पहुंच चुके हैं। मानसून सत्र पर शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये पहला सत्र है। विपक्ष ने सरकार के सामने कई बार विशेष सत्र बुलाने की डिमांड की थी। 26 लोगों की जान जाना गंभीर मुद्दा है, लेकिन सरकार ने कभी विपक्ष की बात नहीं मानी। अभी तक हमले के जिम्मेदारी आतंकी भी हाथ नहीं आए हैं। कश्मीर में टूरिस्ट की संख्या में गिरावट आ रही है। इन मुद्दों को वे सेशन के दौरान उठाएंगे।

मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सरकार लगभग 17 विधेयक पेश करेगी। कांग्रेस पार्टी भी जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य दिलाने की मांग को लेकर विधेयक की मांग कर रहे हैं। सरकार ऐसा कोई प्रस्ताव लाएगी, उनका सहयोग करेगी, इसके कम ही आसार नजर आ रहे हैं।

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने शून्यकाल को स्थगित करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। इसके अलावा सांसद मणिकम टैगोर ने पहलगाम आतंकी हमले, डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता वाले बयान को लेकर भी अलग से नोटिस दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें