Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव: शुरू हुई वोटों की गिनती, किसके सिर सजेगा ताज?

November 14, 2025

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव: शुरू हुई वोटों की गिनती, किसके सिर सजेगा ताज?

पंजाब डेस्क: तरनतारन विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट आज घोषित होगा। इसके के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस उपचुनाव में क्षेत्र के लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया था, इसलिए अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जीत किसके हिस्से में जाएगी। राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है।

मैदान में हैं ये 5 प्रमुख उम्मीदवार

तरनतारन सीट पर इस बार पांच बड़े उम्मीदवार किस्मत आज़मा रहे हैं…

आम आदमी पार्टी (AAP) – हरमीत सिंह संधू

कांग्रेस – कर्नबीर सिंह बुरज

भारतीय जनता पार्टी (BJP) – हरजीत सिंह संधू

शिअद (अकाली दल) – सुखविंदर कौर रंधावा

आजाद उम्मीदवार (वारिस पंजाब दे) – मंदीप सिंह

क्यों कराया जा रहा है यह उपचुनाव?

तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह का हाल ही में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई, जिसके चलते निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव करवाने का फैसला लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें