Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अडानी समूह ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस का किया अधिग्रहण

December 17, 2023

अडानी समूह ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस का किया अधिग्रहण

नयी दिल्ली: अरबपति उद्यमी गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी समूह की मीडिया कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने समाचार एजेंसी आईएएनएस का परिचालन करने वाली मीडिया कंपनी आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण की घोषणा की है। इस समूह ने इससे पहले इस वर्ष के शुरू में टेलीविजन चैनल एनडीटीवी का अधिग्रण किया था। अडानी समूह की ओर से मुंबई शेयर बाजार को भारतीय प्रतिभूति विनियम बोर्ड (सेबी) के विलय एवं अधिग्रहण संबंधी नियमों के तहत दी गयी जानकारी में कहा गया है कि एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने आईएएनएस के 50.50 प्रतिशत शेयर अधिग्रिहीत किए हैं।

सार्वजनिक जानकारी दोनों कंपनियों के बीच शेयर खरीद समझौते पर 15 दिसंबर को हस्ताक्षर किए गए और आईएएनएस के निदेशक मंडल ने इसी तिथि को अपनी बैठक में अडानी समूह की पूर्ण स्वामित्वाली कंपनी के साथ हुए सौदे के अनुसार उसे शेयर हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी। शेयर बाजार को दी गयी जानकारी के अनुसार आईएएनएस की अधिकृत शेयर पूंजी दो करोड़ रुपये और चुकता शेयर पूंजी दस लाख रुपये है। आईएएनएस का सालाना कारोबार लगभग 11.86 करोड़ रुपये से अधिक है। शेयर बाजार को दी गयी जानकारी में यह नहीं बताया है कि आईएएनएस का यह सौदा कितने मूल्य का है। उल्लेखनीय है कि बंदरगाह, हवाई अड्डा, बिजली पारेषण एवं उत्पादन, सीमेंट, खाद्य उत्पाद और ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गज अडानी समूह ने पिछले वित्त वर्ष के अंत में टेलीविजन चैनल कंपनी एनडीटीवी को अधिग्रहीत किया था।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें