Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अदाणी समूह ने मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की

March 1, 2024

अदाणी समूह ने मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की

उज्जैन: अदाणी समूह ने मध्य प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में 75 हजार करोड़ रुपये का और निवेश करने की आज घोषणा की। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में यहां आयोजित क्षेत्रीय उद्योग कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुये अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक एवं समूह के एग्रो, तेल एवं गैस कारोबार के प्रबंध निदेशक प्रणव अदाणी ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनके समूह की उपस्थिति कई क्षेत्रों तक फैली हुई है जिसमें सड़क, सीमेंट और प्राकृतिक संसाधनों से लेकर थर्मल पावर, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर ट्रांसमिशन जैसे सेक्टर शामिल है।

राज्य में अदाणी समूह का समग्र निवेश लगभग 18 हजार करोड़ रुपये है और राज्य भर में लगभग 11 हजार रोजगार के अवसर पैदा किए गये हैं। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह इन क्षेत्रों में निवेश जारी रखने के साथ ही मध्य प्रदेश में निवेश को दोगुना से अधिक किया जायेगा और राज्य के सर्वांगीण विकास में योगदान देगा। उन्होंने कहा “ हमारा विश्वास है और हम मध्य प्रदेश में लगभग 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगें।” अदाणी ने कहा कि इसमें से 5 हजार करोड़ रुपये का उपयोग उज्जैन से इंदौर होते हुए भोपाल तक महाकाल एक्सप्रेस-वे बनाने में किया जाएगा।

चोरगाडी में 40 लाख टन प्रति वर्ष की क्लिंकर यूनिट, देवास और भोपाल में 80 लाख टन प्रतिवर्ष की संयुक्त क्षमता वाले दो सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित की जायेगी और इसके लिए 5 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा। प्राकृतिक संसाधन क्षेत्र में अदाणी समूह 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। खाद्य प्रसंस्करण, कृषि-रसद, लॉजिस्टिक्स और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में विस्तार करने के लिए 600 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें