Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adani Ports ने Cochin Shipyard को 450 करोड़ रुपये में आठ ‘टग बोट’ का दिया ऑर्डर

December 27, 2024

Adani Ports ने Cochin Shipyard को 450 करोड़ रुपये में आठ ‘टग बोट’ का दिया ऑर्डर

नई दिल्ली : अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने कोचीन शिपयार्ड को आठ ‘टग बोट’ के लिए 450 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है। ‘टग बोट’ ऐसी छोटी नौकी होती हैं, जो बंदरगाहों के पास बड़े जहाजों को आगे पीछे ले जाने में मददगार होती हैं। एपीएसईजेड ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इनकी आपूर्ति दिसंबर, 2026 से मई, 2028 तक होने की उम्मीद है।

इससे भारतीय बंदरगाहों में पोत परिचालन की दक्षता और सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अश्विनी गुप्ता ने कहा, स्थानीय विश्वस्तरीय विनिर्माण क्षमताओं का लाभ उठाकर हमारा लक्षय़ ‘मेक इन इंडिया’ (भारत में बनाओ) पहल में योगदान देना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि हमारा परिचालन सुरक्षा और दक्षता के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो।

इससे पहले, एपीएसईजेड ने ओशन स्पार्कल लिमिटेड के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को दो 62-टन बोलार्ड पुल एएसडी (अजीमुथिंग स्टर्न ड्राइव) ‘टग’ के निर्माण का ऑर्डर दिया था। दोनों ‘टग’ की आपूíत समय से पहले की गयी। इन्हें पारादीप बंदरगाह और न्यू मैंगलोर बंदरगाह पर तैनात किया गया।कंपनी ने कहा कि वर्तमान में तीन अतिरिक्त एएसडी ‘टग’ का विनिर्माण कार्य चल रहा है, जिससे कुल ऑर्डर 13 ‘टग’ का हो गया है। इसका उद्देशय़ बंदरगाह क्षेत्र में कुशल और विश्वसनीय सेवाओं के लिए एक युवा बेड़ा उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़ें:ये भी पढ़ें: अमेरिका का भारतीयों को बड़ा झटका, H-1B Visa पर लगेगी 3 साल की रोक!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें