Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India का पहला चौड़े आकार का A350-900 विमान भारत पहुंचा

December 24, 2023

Air India का पहला चौड़े आकार का A350-900 विमान भारत पहुंचा

 

नई दिल्ली : एयर इंडिया का पहला चौड़े आकार का ए350- 900 विमान यूरोप की प्रमुख विमानन कंपनी एयरबस की फ्रांस स्थित टूलूज इकाई से शनिवार को यहां पहुंचा। बयान के अनुसार, वीटीजेआरए के तौर पर पंजीकृत विमान राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दोपहर 1.46 बजे उतरा।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन अपने बेड़े में इस प्रकार का विमान रखने वाली भारत में पहली विमानन कंपनी बन गई है। इसमें कहा कि डिलिवरी उड़ान विशेष कॉल साइन एआई350 का उपयोग करके संचालित की जाती है। एयरलाइन ने कहा कि ये विमान एयर इंडिया के 20 एयरबस ए350-900 के ऑर्डर में से पहला है।

इसकी मार्च 2024 तक 5 और विमानों की आपूर्ति निर्धारित है। एयरबस के साथ संशोधित 250 विमान आॅर्डर में एयर इंडिया 40 ए350 विमान लेगी, जिनमें 20-20 विमान ए350-900 और ए350-1000 होंगे।

ये भी पढ़ें: इस दिन रिलीज होगी काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’, देखें पोस्टर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें