Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BetterPlace ने उप्र सरकार संग कौशल विकास के लिए किया समझौता

March 18, 2024

BetterPlace ने उप्र सरकार संग कौशल विकास के लिए किया समझौता

 

नई दिल्ली: ग्राहक सेवा से सीधे जुड़े कर्मचारियों का प्रबंधन करने वाली कंपनी बेटरप्लेस ने सोमवार को कहा कि उसने 2025 तक एक लाख लोगों के कौशल विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इनमें कम से कम 25 प्रतिशत महिलाएं होंगी। बयान के मुताबिक बेटरप्लेस ने उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

समझौते के तहत बेटरप्लेस के डिजिटल र्लिनंग मंच की मदद से ग्राहक सेवा से सीधे जुड़े कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। बेटरप्लेस के समूह सीईओ और सह-संस्थापक प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि इस प्रशिक्षण की मदद से कर्मचारियों को भविष्य की जरूरत के अनुसार खुद को तैयार करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें