Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत को उच्च प्रौद्योगिकी निर्यात बाधाओं को दूर करने के लिए अमरीकी सदन में विधेयक पेश

September 10, 2023

भारत को उच्च प्रौद्योगिकी निर्यात बाधाओं को दूर करने के लिए अमरीकी सदन में विधेयक पेश

 

वाशिंगटन : अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की नई दिल्ली यात्रा के बीच अमरीकी प्रतिनिधि सभा में 2 सांसदों ने भारत को उच्च प्रौद्योगिकी निर्यात बाधाओं को दूर करने के लिए विधेयक पेश किए हैं। इन विधेयकों का मकसद भारत को संवेदनशील प्रौद्योगिकियों के अप्रतिबंधित निर्यात को बढ़ावा देना है। इससे दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

ये विधेयक विदेश मंत्रालय की समिति के सदस्य ग्रेगरी मीक्स और हाऊस इंडिया कॉकस के उपाध्यक्ष एंडी बर्र ने पेश किए। दोनों सांसदों ने कहा कि भारत को प्रौद्योगिकी निर्यात अधिनियम का मकसद भारत में उच्च प्रदर्शन वाले कंप्यूटर और संबंधित उपकरणों की बिक्री को सुविधाजनक बनाना और संयुक्त रूप से प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करना है।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें